What2Eat
Kolhapuri Palak Egg Curry Recipe
North Indian RecipesLunchEggetarian

Kolhapuri Palak Egg Curry Recipe

A eggetarian North Indian Recipes recipe with eggs - boil and chop, cumin, bay leaf. Ready in 55 min, serves 4.

Curated byKavya Sharma🇮🇳

Calories
910kcal
Estimated Cost
450-600
Carbs96g
Protein43g
Fats39g
Servings Scaler
4

Instructions

18 steps
  1. 1

    कोल्हापुरी पालक अंडे की करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में प्रयोग अनुसार पानी उबलने के लिए रख दे

  2. 2

    पानी के उबलने पर इसमें अंडे डाले और 12 से 15 मिनट के लिए उबाल ले

  3. 3

    अंडे को निकाले और ठंडा होने के लिए अलग से रख दे

  4. 4

    अब छिलका निकाले और आधा काट ले

  5. 5

    अलग से रख दे मिक्सर ग्राइंडर में प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, बादाम, थोड़ा पानी डाले और पेस्ट बना ले

  6. 6

    अलग से रख दे

  7. 7

    अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, लॉन्ग, तेज पत्ता, सुखी लाल मिर्च डाले और जीरा को तड़कने दे

  8. 8

    जीरे के तड़कने के बाद इसमें पिसा हुआ मसाला डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले

  9. 9

    अब इसमें खुस खुस, नारियल डाले और 15 मिनट के लिए पकने दे

  10. 10

    15 मिनट के बाद टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले

  11. 11

    टमाटर के नरम होने के बाद पालक, गरम मसाला पाउडर डाले और मिला ले

  12. 12

    गैस की आंच धीमी करें और 10 मिनट तक पका ले

  13. 13

    गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे

  14. 14

    ठंडा होने के बाद एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले

  15. 15

    एक दूसरी कढ़ाई ले और उसमे तेल गरम करें। इसमें अंडे डाले और दोनों तरफ से रोस्ट कर ले

  16. 16

    रोस्ट होने के बाद अलग से निकाल के रख दे

  17. 17

    इसमें ही पिसा हुआ पालक का मिश्रण डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पकने दे

  18. 18

    नमक, अंडे डाले, मिलाए और परोसे। कोल्हापुरी पालक अंडे की करी रेसिपी को तवा पराठा और बुरानी रायते के साथ अपने रोज के खाने के लिए परोसे।

Rate this recipe

You might also like

🚀Lazy to cook? Order NowZomatoSwiggy
Original